Ticker

6/recent/ticker-posts

💔 दिल को छू जाने वाली शायरी

 💔 दिल को छू जाने वाली शायरी




मोहब्बत मुझे थी उसी से सनम,
यादों में उसकी यह दिल तड़पता रहा,
मौत भी मेरी चाहत को रोक न सकी,
क़ब्र में भी यह दिल धड़कता रहा


हर हालत लौट ही आते हैं अपनी जानिब,
चाहे दी हुई मोहब्बत हो, या फिर हो धोखा।


देखते-देखते सुनते-सुनाते वक़्त यूं ही निकल गया,
बिना किसी को बताये समां यूं ही बीत गया,
अब पलट कर देखते हैं तो ये सोचते हैं,
कि काश उसको बता दिया होता, तो ये आज हमारा कुछ अलग सा होता..!





दिल से रिश्तों की कीमत कोई नहीं जानता,
सिर्फ वोही जानता है जिनका दिल टूटता है।


सच्चे दोस्त हमेशा आपके साथ होते हैं,
चाहे आप खुश हों या दुखी।


कभी-कभी दर्द ही हमारी सबसे अच्छी शिक्षिका होती है,
जो हमें जीवन की सबसे महत्वपूर्ण सबक सिखाती है।




ज़िंदगी का सबसे बड़ा सच – वक़्त के साथ हर किसी को बदल देता है।


प्यार वो नहीं होता जो हम देखते हैं,
प्यार वो होता है जो हम अनुभव करते हैं।


खुशी और दुख में कोई अंतर नहीं होता,
अंतर तो हमारी सोच में होता है


माफ़ करना सिखने के बाद, हम सच्चे इंसान बनते हैं।





रूठ कर बैठा हूँ मैं अकेले,
चुप हूँ, क्योंकि अब कोई फर्क नहीं पड़ता।
जब दिल से निकली थी दुआ,
तब दिल में बस तुम थे, अब नहीं।



तुझसे मिलने की बहुत तमन्ना थी,
मगर तुझसे दूर जाकर खुद को खो दिया।
जिसे कभी अपना समझा था,
उसने मुझे अकेला छोड़ दिया।



कभी तुम भी हमें याद किया करते थे,
अब तो ये ख्वाब भी टूट गए।
सच कहूँ, तो इस दिल में तुम्हारा नाम,
बस ग़म बनकर रह गया है।




मुझे खुद से ज्यादा तुझसे मोहब्बत थी,
मगर तू क्या जाने, मुझे सिर्फ अपने ग़म थे।
अब तुझसे दूर होने के बाद,
वो सब यादें हैं जो मुझे हर रोज़ रुलाती हैं।



जब तक तुम पास थे, तो दुनिया रोशन थी,
अब तुम दूर गए हो, तो सब अंधेरे में खो गया।
दिल की वीरानियों में बस तेरा नाम,
हर रोज़ मेरे जख्मों को और गहरा कर गया।



कितना भी छुपाऊं, कितना भी सहूं,
दिल की गहराई में ग़म छुपा नहीं सकता।
आखिरी उम्मीदें भी टूट चुकी हैं,
अब किसी से उम्मीद नहीं रख सकता।




अकेलापन कितना दर्द देता है,
ये तो वही जानता है जो इसे सहता है।
दूसरों के लिए तो ये सिर्फ एक शब्द है,
लेकिन इस दर्द को हर रोज़ जीना पड़ता है।



न ही तेरी यादों से छुटकारा मिलता है,
न ही हम किसी और से प्यार कर सकते हैं।
कभी तुम्हारे साथ जो थे, वो पल थे ख़ास,
अब वो पल बस दिल में एक तजुर्बा बन कर रह गए हैं।



कुछ बातें अनकही रह जाती हैं,
कुछ दर्द कभी बताए नहीं जाते।
यादें ही होती हैं सबसे सच्ची,
जो हमेशा साथ रहती हैं, जब लोग दूर हो जाते हैं।




तेरी यादों में खोकर जी रहे हैं हम,
और तेरी बेरुखी में मर रहे हैं हम।
तुमसे जुदा होकर, ये जान लिया,
कि अब तो हम खुद से भी दूर हो गए हैं।





Post a Comment

1 Comments

  1. This solution is becoming increasingly popular among homeowners, architects, contractors, property developers, hotel owners, and commercial investors who want convenience, consistency, and cost savings. Chinese suppliers have invested heavily in advanced production facilities, modern manufacturing technologies, professional design teams, and international export Chevron Wood Flooring. As a result, they can offer a wide range of products that meet both aesthetic and functional requirements while maintaining competitive pricing.

    ReplyDelete