महादेव की कहानी
जानिए कि आदियोगी शिव को महादेव या सभी देवताओं में सबसे महान के रूप में क्यों जाना जाता है।
सद्गुरु: कुछ दिन पहले किसी ने मुझसे पूछा कि क्या मैं आदियोगी शिव का फैन हूँ। फैन क्लब तब शुरू होता है, जब लोगों की भावनाएँ किसी के साथ उलझ जाती हैं। मैं निश्चित रूप से उनका फैन नहीं हूँ। फिर वह क्या है? असली चीज़ कुछ और है, लेकिन फिलहाल मैं आपको तर्क के माध्यम से आपको समझाता हूँ।
आखिरकार, किसी भी पीढ़ी में, किसी इंसान की कद्र उस योगदान के लिए की जाती है, जो उसने उस पीढ़ी या आने वाली पीढ़ियों के लिए किया है। इस धरती पर कई शानदार लोग आए हैं जिन्होंने कई मायनों में दूसरे लोगों के जीवन में योगदान दिया है। कोई प्यार की लहर लेकर आया, किसी ने ध्यान की लहर चलाई, कोई और आर्थिक खुशहाली की लहर लेकर आया – जो उस समय की जरूरत के मुताबिक था।
जैसे, महात्मा गांधी के प्रति पूरे सम्मान के साथ यह कहा जा सकता है – यह उनको नीचा दिखाने के लिए नहीं है – आज़ादी के पहले का समय होने के कारण उनके तरीकों, उनकी तरकीबों, और उनके काम करने के अंदाज़ ने उन्हें एक खास ऊँचाई तक पहुँचाया। वह सही शख्स थे और उन्होंने उस समय के हिसाब से अद्भुत चीज़ें कीं – लेकिन वह हमेशा प्रासंगिक नहीं होंगे। या मार्टिन लूथर किंग की बात करें, तो उन दिनों भेदभाव था, इसलिए वह बहुत महत्वपूर्ण थे, लेकिन अगर समाज में ऐसी कोई समस्या नहीं होती, तो वह सिर्फ एक साधारण इंसान होते।
अगर आप इतिहास में वापस जाएँ, तो बहुत से महापुरुष रहे हैं, लेकिन वे काफी हद तक समय की उथल-पुथल, समय की जरूरत या उस समय एक तरह का भ्रष्टाचार फैला होने के कारण महत्वपूर्ण थे। अगर आप गौतम बुद्ध को देखें, समाज उस समय कर्मकांडों में इतना लिपटा हुआ था कि जब उन्होंने बिना किसी कर्मकांड के एक आध्यात्मिक प्रक्रिया शुरू की तो वह तत्काल लोकप्रिय हो गया। अगर इस समाज में बहुत कर्मकांड नहीं होते, तो उसमें कोई नयापन नहीं होता और वह इतना महत्वपूर्ण नहीं होता।
कई मायनों में, कृष्ण बहुत महत्वपूर्ण थे। लेकिन फिर भी, अगर उस समाज में कोई संघर्ष नहीं होता, अगर पांडवों और कौरवों के बीच कोई लड़ाई नहीं होती, तो वह सिर्फ अपने आस-पास की जगहों पर प्रभावशाली होते। उनका कद इतना बड़ा नहीं होता। या अगर राम की पत्नी का हरण नहीं किया जाता, तो वह भी किसी दूसरे राजा की तरह होते, शायद एक बहुत अच्छे राजा की तरह याद किए जाते या कुछ समय बाद लोग उन्हें भूल जाते। अगर सारा युद्ध न होता और लंका न जलती, तो उनका जीवन बहुत महत्वपूर्ण नहीं होता।
महादेव की कहानी
आदियोगी या शिव का महत्व यही है – ऐसी कोई घटना नहीं हुई। कोई युद्ध नहीं हुआ, कोई टकराव नहीं हुआ। उन्होंने युग की जरूरतों पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने मानव चेतनता को इस प्रकार से बढ़ाने के साधन और तरीके दिए, कि वे हर युग में प्रासंगिक रहें। जब लोग भोजन, प्यार या शांति से वंचित हों और आप उनकी कमी को पूरा करते हैं, तो आप उस समय सबसे महत्वपूर्ण बन सकते हैं। लेकिन जब ऐसा कोई अभाव न हो, तो एक इंसान के लिए सबसे महत्वपूर्ण आखिरकार यह है कि खुद को और ऊपर कैसे उठाएँ या खुद को विकसित कैसे करें।
हमने सिर्फ उन्हें महादेव की उपाधि दी क्योंकि उनके योगदान के पीछे की बुद्धि, दृष्टि और ज्ञान अद्भुत है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कहाँ पैदा हुए, आप किस धर्म, जाति या वर्ग के हैं, आप पुरुष हैं या स्त्री – इन तरीकों का इस्तेमाल हमेशा किया जा सकता है। चाहे लोग उनको भूल जाएँ, लेकिन उन्हें वही तरीके इस्तेमाल करने होंगे क्योंकि उन्होंने मानव तंत्र के भीतर कुछ भी अछूता नहीं छोड़ा। उन्होंने कोई उपदेश नहीं दिया। उन्होंने उस युग के लिए कोई समाधान नहीं दिया। जब लोग वैसी समस्याएँ लेकर उनके पास आए, तो उन्होंने बस अपनी आँखें बंद कर लीं और पूरी तरह उदासीन रहे।
मनुष्य की प्रकृति को समझने, हर तरह के मनुष्य के लिए एक रास्ता खोजने के अर्थ में, यह वाकई एक शाश्वत या हमेशा बना रहने वाला योगदान है, यह उस युग का या उस युग के लिए योगदान नहीं है। सृष्टि का अर्थ है कि जो कुछ नहीं था, वह एक-दूसरे से मिलकर कुछ बन गया। उन्होंने इस सृष्टि को खोलकर एक शून्य की स्थिति में लाने का तरीका खोजा।
आदियोगी को शिव क्यों कहा गया
इसीलिए, हमने उन्हें शि-व का नाम दिया – इसका अर्थ है ‘वह जो नहीं है’। जब ‘वह जो नहीं है’, कुछ या ‘जो कुछ है’ बन गया, तो हमने उस आयाम को ब्रह्म कहा। शिव को यह नाम इसलिए दिया गया क्योंकि उन्होंने एक तरीका, एक विधि बताई – सिर्फ एक नहीं, बल्कि हर संभव तरीका बताया कि चरम मुक्ति को कैसे पाएँ, जिसका अर्थ है, कुछ से कुछ नहीं तक जाना।
शिव कोई नाम नहीं हैं, वह एक वर्णन है। जैसे यह कहना कि कोई डॉक्टर है, वकील है या इंजीनियर है, हम कहते हैं कि वह शिव हैं, जीवन को शून्य बनाने वाले। इसे जीवन के विनाशकर्ता के रूप में थोड़ा गलत समझ लिया गया। लेकिन एक तरह से वह सही है। बात सिर्फ यह है कि जब आप ‘विनाशकर्ता’ शब्द का इस्तेमाल करते हैं, तो लोग उसे कुछ बुरा समझ लेते हैं। अगर किसी ने ‘मुक्तिदाता’ कहा होता तो उसे अच्छा माना जाता। धीरे-धीरे ‘शून्य करने वाला’, ‘विनाशकर्ता’ बन गया और लोग यह सोचने लगे कि वह बुरे हैं। आप उन्हें कुछ भी कहिए, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता – बुद्धिमानी की प्रकृति यही है।
अगर आपकी बुद्धिमानी एक खास ऊँचाई पर पहुँच जाती है, तो आपको किसी नैतिकता की जरूरत नहीं होगी। सिर्फ बुद्धि की कमी होने पर ही आपको लोगों को बताना पड़ता है कि क्या नहीं करना है। अगर किसी की बुद्धि विकसित है, तो उसे बताने की ज़रूरत नहीं है कि क्या करना है और क्या नहीं। उन्होंने इस बारे में एक शब्द भी नहीं बोला कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं। यौगिक प्रणाली के यम और नियम पतंजलि की देन है, आदियोगी की नहीं। पतंजलि काफी बाद में आए।
पतंजलि हमारे लिए इसलिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि योग इतनी सारी शाखाओं में बँट गया था कि वह हास्यास्पद हो गया था। जैसे 25, 30 साल पहले अगर आपको मेडिकल चेकअप की जरूरत होती थी, तो सिर्फ एक डॉक्टर की जरूरत होती थी। आजकल आपको 12 से 15 डॉक्टरों की जरूरत होती है – एक हड्डियों के लिए, एक मांस के लिए, एक खून के लिए, एक दिल के लिए, एक आँख के लिए – यह और आगे जाएगा।
मान लीजिए, अगले सौ सालों में, हम इतनी ज्यादा विशेषज्ञता में चले जाएँगे कि मेडिकल चेकअप की जरूरत होने पर आपको 150 डॉक्टरों की जरूरत होगी। फिर आप जाना नहीं चाहेंगे क्योंकि जब तक आप 150 एप्वाइंटमेंट लेंगे, उन्हें निपटाएँगे और 150 राय को समझेंगे, तब तक उसकी जरूरत नहीं रहेगी। फिर कोई इन सब को साथ मिलाते हुए एक फैमिली फिजीशियन बनाने की बात करेगा। पतंजलि ने यही किया।
कहा जाता है कि उस समय योग की 1800 से ज्यादा शाखाएं थीं। अगर आपको पूरी प्रक्रिया से गुज़रना होता, तो आपको 1800 स्कूलों में सीखना पड़ता और 1800 अलग-अलग योग करने पड़ते। वह अव्यवहारिक और हास्यास्पद हो गया था। इसलिए पतंजलि आए और उन्होंने उन सब को 200 सूत्रों में डालते हुए योग के सिर्फ आठ अंगों का अभ्यास करने के लिए कहा। अगर ऐसी स्थिति नहीं होती, तो पतंजलि का कोई महत्व नहीं होता। आदियोगी या शिव के साथ यह स्थिति नहीं है क्योंकि चाहे कोई भी स्थिति हो, वह हमेशा महत्वपूर्ण होते हैं। इसीलिए वह महादेव हैं।



6 Comments
Stories of Mahadev teach the importance of peace, balance, and simplicity in life. Adiyogi Shiva is known as Mahadev because he is considered the greatest among all gods and the source of yoga and meditation knowledge. His teachings encourage people to create harmony in both mind and environment.
ReplyDeleteIn modern life, people also try to bring balance into their homes. A well-designed space with furniture like a Marina lacquer bedroom set can create a calm and stylish bedroom, helping maintain a peaceful and comfortable lifestyle.
At EDR1RXD1 Water Filter Store, we focus on another important household need by providing premium refrigerator water filters that help families enjoy cleaner, safer, and better-tasting drinking water. Our goal is to offer reliable filtration products and Genuine OEM Water Filter a convenient shopping experience so customers can easily find the right replacement filter for their refrigerator.
ReplyDeleteSince smartphones are now widely used to access websites, apps, and digital resources, having reliable Android information is also valuable. AddROM FRP Bypass provides addromfrpbypass educational resources about Factory Reset Protection (FRP), Android recovery, firmware, device security, and troubleshooting.
ReplyDeleteFirst Watch Menu features the latest menu information, including updated prices, healthy breakfast choices, fresh omelets, fluffy pancakes, avocado toast, nutritious bowls, signature sandwiches, refreshing juices, and seasonal specialties. Whether you're planning breakfast before work, choosing lunch First Watch Brunch Menu during a busy day, or enjoying a relaxed brunch with family and friends, our guide makes it easier to compare dishes and find meals that match your preferences.
ReplyDeleteSmart SIM registration in the Philippines, where I provide step-by-step guides, registration requirements, accepted valid IDs, FAQs, and practical troubleshooting tips. Both topics SIM registration process highlight the importance of presenting useful information clearly and making it accessible to a wider audience.
ReplyDeleteUnifiedFilter contributes to a healthier home by providing reliable water and air filtration solutions, including refrigerator water filters, under-sink systems, reverse osmosis filters, and Unified Filter Water Solutions air filters. Cleaner water and fresher indoor air can complement a comfortable and well-maintained living environment.
ReplyDelete